फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

चालक को झपकी आने से पलटी डस्टर कार

Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
बसरेहर। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को चौबिया थाना क्षेत्र के तहत बनी हरदू गांव के सामने तेज रफ्तार डस्टर कार चालक को झपकी आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर रेलिंग तोड़ती हुई दूसरी साइड में जाकर पलट गई। हादसा होने पर गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। चारों घायलों को सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के मधुबनी निवासी प्रकाश मिश्रा पुत्र बलराम मिश्रा अपनी पत्नी जसप्रीत मिश्रा, पुत्र हरनमन व पुत्री मेहर मिश्रा के साथ छठ पूजा में शामिल होने अपनी डस्टर कार से दिल्ली से बिहार जा रहे थे। प्रकाश खुद कार ड्राइव कर रहे थे।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर जब उनकी कार चैनल नंबर 122 पर बनीहरदू गांव के पास पहुंची। तभी उनको झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार डिबाइडर से टकराते हुए उस पर लगी रेलिंग को तोड़कर दूसरी साइड में जाकर पलट गई। कार के पहिए ऊपर हो गए।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को दी। यूपीडा के एंबुलेंस चालक रूप सिंह व ईएमटी दीपू गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को सैफई मिनी पीजीआई पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed