फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

नदी पर मछली शिकार के लिए गया वृद्ध लापता

Sun, 20 Oct 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के तहत कीरतपुर गांव के पास यमुना नदी में मछली का शिकार करने गया एक वृद्ध लापता हो गया। परिजन नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं वहीं पुलिस का कहना है कि जिस जगह वृद्ध की चप्पल व सामान मिला है, वहां गहराई नहीं है। पुलिस फिलहाल वृद्ध की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के लुधपुरा मोहल्ला निवासी कमरुद्दीन (60) पुत्र नूर मोहम्मद शनिवार को कीरतपुर गांव के पास यमुना नदी में मछली पकड़ने गए थे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों का चिंता हुई। कमरुद्दीन की खोजबीन शुरू हुई तो यमुना नदी के किनारे चप्पल, बोरी और मछली पकड़ने का जाल रखा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बलरई थाना के प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। इलाके में खोजबीन की। जो सामान मिला था उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कमरुद्दीन के यमुना नदी में डूब जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास यमुना नदी में ज्यादा पानी नहीं है। जहां डूबने की बात कही जा रही, वहां नदी में पानी की गहराई घुटनों से थोड़ा ऊपर है। संभव है कि वृद्ध कमरुद्दीन कहीं और गए हों। पुलिस ने देर शाम नदी में भी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed