फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

एक हादसे ने छीन लिया संजय का परिवार

Thu, 02 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident
सैफई। एक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। औरैया के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चार दिन पहले हुए हादसे में घायल महिला की भी बुधवार को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौत हो गई। हादसे में महिला के तीन बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में पति के अलावा कोई नहीं बचा। वह भी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी के थानाक्षेत्र लखनौर के पोनी गांव निवासी संजय (33) पत्नी पुनिया देवी (30) बेटे प्रिंस, कार्तिक व बेटी साक्षी के साथ निजी कार से 27 नवंबर को बिहार से गुरूग्राम हरियाणा जा रहे थे। संजय गुरूग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कार मधुबनी निवासी सीताराम चला रहा था। औरैया के एरवाकटरा थानाक्षेत्र से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 135 के पास कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी इसमें कार के परखचे उड़ गए थे। यूपीडा की एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था। वहां पर हादसे की रात ही प्रिंस, कार्तिक और साक्षी की मौत हो गई थी। बुधवार को पुनिया की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

पूनिया देवी का पोस्टमार्टम के बाद इटावा में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मधुबनी से आए संजय के चाचा संतोष कुमार ने बताया कि अब अपने परिवार में अकेला संजय ही जीवित बचा है। वह भी मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल स्थित आईसीयू के बेड नंबर छह पर पड़ा जिंदगी के लिए जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed