फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident,etawah,etawah news

परिवार के साथ पैदल जा रही बालिका घायल

Mon, 18 May 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
accident,etawah,etawah news
इटावा। झारखंड के पाकुड़ जिले के रामचंद्रपुरा निवासी अनिल सोरेन की 11 साल की बेटी सोनोती हाईवे पर गिरकर जख्मी हो गई।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि वे परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। कोरोना महामारी के चलते वे परिवार के साथ गांव लौट रहे थे। रविवार की देरशाम अनिल जब पैदल ही यात्रा कर हाईवे से गुजर रहे थे तो उनकी 11 वर्षीय पुत्री सोनोती लड़खड़ा कर हाईवे पर गिरकर घायल हो गई।

अनिल के मुताबिक जैसे तैसे वे घायल बच्ची को लेकर सोमवार सुबह बकेवर कस्बे के भरथना चौराहे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे और सुसताने लगे। सूचना पर बकेवर नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह मौके पर पहुंचे और बालिका को संरक्षण में लेकर उसका उपचार कराया । प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह ने बताया कि बालिका का उपचार कराने के बाद परिवार सहित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में बनाए गये आइसोलेशन वार्ड मे रखा गया है। नगर पंचायत के इओ अजय कुमार ने बताया कि निर्धारित स्वास्थ्य जांच प्रतिक्रिया के बाद सभी को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed