{"_id":"621a6909260241213c2c2c41","slug":"accidant-etawah-news-knp6827673111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत
विज्ञापन
मृतक जयवीर सिंह, फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
ताखा। भरथना-ऊसराहार मार्ग पर बहादुरपुर पचार गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। हालात देख पिकअप सवार कांवड़िये और चालक भाग निकले। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हलवाई की मौत सीने और सिर में गंभीर चोट के चलते हुई है। कहा जा रहा है कि हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के बम्हनीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह बाथम का बेटा जयवीर सिंह (22) हलवाई था। शुक्रवार रात एक कार्यक्रम में कामकाज के बाद बाइक से घर लौट रहा था। भरथना-ऊसराहार मार्ग पर बहादुरपुर पचार गांव के पास कांवड़ियों को लेकर जा रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। हेलमेट न होने से जयवीर को सिर में भी ज्यादा चोट लगी। इधर, संतुलन बिगड़ने से पिकअप पेड़ में जा टकराई। पिकअप सवार लोग भाग गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ऊसराहार पुलिस ने घायल हलवाई को सीएचसी सरसई नावर भेजा। वहां से सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पिकअप को थाने पहुंचाया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।

दुर्घटना के बाद मोटर साइकिल के हुए दो टुकड़े- फोटो : ETAWAH
विज्ञापन