फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant

रोडवेज बस से कुचलकर वनकर्मी की मौत

Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
accidant
बकेवर। हाईवे पर धर्मकांटा के पास बुधवार की शाम वन विभाग कर्मी की उसी बस से कुचलकर मौत हो गई, जिसमें वह बैठे हुए थे। उतरते समय बस का पहिया उनके पैरों के ऊपर से निकल गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहा से रैफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के मतिरामपुर गांव निवासी महावीर प्रसाद (58) वन विभाग ग्वालियर मध्य प्रदेश में तैनात थे। वह बुधवार को इटावा से रोडवेज बस से घर आ रहे थे। बकेवर में सिक्सलेन हाईवे पर स्थित कमरन धर्मकांटा के पास उन्होंने अपने गांव जाने के लिए बस रुकवाई। महावीर प्रसाद बस से ठीक से उतर भी नहीं पाए थे कि चालक ने बस चला दी।
विज्ञापन

इस वजह से वह उसी बस से टकराकर गिर गए। इससे पिछला पहिया उनके पैरों के ऊपर से निकल गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस का चालक भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed