फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   aarobee ka nirmaan kaary jald shuroo hoga

आरओबी का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा

Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
aarobee ka nirmaan kaary jald shuroo hoga
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने मंगलवार को कहा कि जंक्शन स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित रामनगर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण करने के दौरान बातचीत के दौरान उपरोक्त बात कही। कहा कि इटावा से मैनपुरी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण कार्य लगभग पूरा होने की ओर अग्रसर है। फरवरी तक कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरने के बाद डीआरएम ने ट्रैक का काफी देर तक निरीक्षण किया। इसके बाद विश्राम कक्ष, सामूहिक शयन कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे से अधिक के निरीक्षण में रेलवे कालोनी, मालगोदाम, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म एक पर पहुंचे। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया, पूछताछ केंद्र, टिकट खिड़की, आरक्षण केंद्र, वाहन स्टैंड आदि का निरीक्षण किया।

जीएम के मार्च में संभावित दौरे को देखते हुए डीआरएम के गहन निरीक्षण को काफी अहम समझा जा रहा है। रेलवे स्टेशन की दीवारों को ठीक कर उसे रंगाई पुताई करने का कार्य भी शुरू हो गया है।
इससे पूर्व डीआरएम मोहित चंद्रा के स्पेशल कोच से उतरने पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed