{"_id":"609c17fc8ebc3edcb22fee88","slug":"aag-etawha-news-knp6280830191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोसी से निकली चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोसी से निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। क्षेत्र के नगला डरुबंबा पुलिया के पास एक घर में दूध गर्म करने के दौरान बरोसी से निकली चिंगारी से आग लग गई। लपटों को फैलता देख परिवार के लोगों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से सात क्विंटल गेहूं व 30 क्विंटल भूसा व और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
गांव निवासी वेद प्रकाश के घर के पीछे अहाते में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने पूरे अहाते को गिरफ्त में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पुलिस वालों की मदद से आग पर काबू पाया। वेद प्रकाश ने बताया कि घर के पीछे स्थित अहाते में बरोसी पर दूध गर्म हो रहा था। उसी से निकली चिंगारी पास रखे भूसे में जा गिरी, जिससे आग लग गई।