फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man entered the district hospital on a motorcycle; the video has gone viral.

Etawah News: जिला अस्पताल में बाइक लेकर घुसा युवक, वीडियो वायरल

Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man entered the district hospital on a motorcycle; the video has gone viral.
इटावा। जिला अस्पताल में सोमवार शाम करीब छह बजे एक युवक अपने मरीज को बाइक पर बैठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड की रैंप पर चढ़ गया। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने तुरंत उसे रोककर वापस भेज दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बाइक इमरजेंसी वार्ड की रैंप पर जाती दिख रही है। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड की नजर जैसे ही बाइक सवार पर पड़ी, वह तुरंत दौड़कर पहुंचा और युवक को चेतावनी देते हुए बाहर निकाल दिया। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि वीडियो सोमवार शाम छह बजे का है। युवक मरीज को लेकर इमरजेंसी की रैंप तक पहुंच गया था, लेकिन सुरक्षा कर्मी ने समय रहते उसे रोक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोटरसाइकिल इमरजेंसी वार्ड के अंदर नहीं जा सकी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed