{"_id":"5ebd63518ebc3e90a8332caf","slug":"a-young-man-and-a-woman-were-killed-by-train-etawha-news-knp5601200181","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
कस्बे के एक ही मोहल्ले में रहने वाले युवक, युवती ने बुधवार रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के एक साथ ट्रेन से कटने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
कस्बा के चमरैटी मोहल्ला निवासी किसान दशरथ सिंह के पुत्र प्रियांशु (20) और किसान उमाशंकर की पुत्री अंकिता (18) के शव बुधवार रात करीब साढे़ तीन बजे इकदिल रेलवे स्टेशन से कुछ रेल की पटरी पर मिले। पुलिस के अनुसार अंकिता का शव क्षतविक्षत हो चुका था,
जबकि प्रियांशु वहां से 50 मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस प्रियांशु को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दोनों के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब बच्चे घर पर नहीं मिले, तो खोजबीन की। लोगों ने रेल की पटरियों पर दो शव पड़े होने की जानकारी दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। उन्होंने बताया कि पता नहीं किस वजह से दोनों ने जान दी है। प्रियांशु की शिनाख्त उसके बड़े भाई ब्रजेंद्र और अंकिता की उसके पिता उमाशंकर ने की।
थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि शवों की देरी से शिनाख्त हो पाई। लिहाजा अभी यह साफ नहीं हुआ है कि युवक युवती ने एक साथ जान क्यों दी। पुलिस जांच कर रही है।