फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A train will run from Kanpur Central to Mathura Junction starting today for the PET examination.

Etawah News: पीईटी परीक्षा को लेकर कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन तक आज से चलेगी ट्रेन

Fri, 23 Oct 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A train will run from Kanpur Central to Mathura Junction starting today for the PET examination.
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने पीईटी परीक्षा को लेकर कई विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन के बीच 24, 29 व 30 अक्तूबर को विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन के चलने के अभ्यर्थियों को आने-जाने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 01823 कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन तक विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह 12 कोच वाली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 व 31 अक्तूबर चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात आठ बजे चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 03:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन कानपुर, फफूंद होते हुए इटावा जंक्शन पर रात 10 बजकर 38 मिनट पर आएगी। इसके बाद शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला समेत अन्य संबंधित स्टेशनों से यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने अभ्यर्थियों की आवाजाही के लिए ये ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचकर आसानी से पेपर दें सकेंगे। साथ ही परीक्षा के बाद इसी ट्रेन से वापस गंतव्य के लिए लौट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed