{"_id":"699f4b5f6c2ea94dca00600a","slug":"a-trader-died-and-four-were-injured-in-a-collision-between-two-bikes-etawah-news-c-216-1-etw1004-138398-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो बाइकों की टक्कर में आढ़ती की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो बाइकों की टक्कर में आढ़ती की मौत, चार घायल
विज्ञापन
इटावा। चौबिया क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में आढ़ती की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
नगला हरी निवासी आढ़ती अर्नव कुमार के भाई रंजीत ने बताया कि वह एक इंटर कॉलेज में बाबू भी थे। मंगलवार को अर्नव बाजार से इलेक्ट्रोनिक कांटा खरीदने चौपला गए थे। वहां से बाइक से लौट रहे थे। चौबिया रोड पर नवलपुरा मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे उनके सिर पर गहरी चोट आई।
उधर, दूसरी बाइक पर टकपुरा निवासी रवि, उनकी पत्नी व दो बच्चे सवार थे। वे चारों भी घायल हो गए। पांचों घायलों को सैफई पीजीआई लाया गया। यहां अर्नव की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।