फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A tire blowout killed, four injured

टायर फटने से एक की मौत, चार घायल

Fri, 03 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Fri, 03 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
A tire blowout killed, four injured
‌हादसा - फोटो : अमर उजाला

इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिंड रोड पर नेपाली आश्रम के समीप एक कार टायर फट जाने से असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फ्रेंडसकालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दतावली निवासी राजू यादव 22 पुत्र राजेंद्र सिंह गुरुवार को अपने दोस्त सुदीप पुत्र रामसनेही, जीतू पुत्र जापानसिंह, शत्रुघ्न पुत्र अजय सिंह व रामनरेश पुत्र हरीओम के साथ घूमने के लिए निकले थे। सुबह वह चंबल नदी गए वहां से लौटकर वह सुमेरसिंह क ा किला देखने गए और फिर कालीवाहन मंदिर के दर्शन क रने लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे वह नेपाली आश्रम के पास पहुंचे तभी अचानक कार अगला टायर फट गया। इसकारण से कार अनियत्ऱित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में राजू की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगो को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया जहां सुदीप की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। इसमें राजू की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed