फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A laborer injured in a road accident died in Saifai.

Etawah News: सड़क हादसे में घायल मजदूर ने सैफई में तोड़ा दम

Sat, 06 Jun 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A laborer injured in a road accident died in Saifai.
इटावा। नेशनल हाईवे स्थित एक निजी स्कूल के पास शुक्रवार शाम उल्टी दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया था। यहां देर रात घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पांच बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव धौलपुर खेड़ा निवासी मजदूर राघवेंद्र प्रताप सिंह सविता (35) पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक से धौलपुर खेड़ा से इटावा आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित एक निजी स्कूल के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सैफई आयुर्विज्ञान विवि में उपचार के दौरान शुक्रवार रात 11 बजे करीब राघवेंद्र ने दम तोड़ दिया जबकि उनकी पत्नी का उपचार जारी है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed