फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A fire broke out in the pavilion's pandal due to a gas cylinder leak.

Etawah News: मंडप के पंडाल में गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग

Thu, 12 Feb 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the pavilion's pandal due to a gas cylinder leak.
इकदिल। क्षेत्र के अमीनाबाद गांव के गुरुवार दोपहर एक शादी समारोह में मंडप और महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान सिलिंडर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। इससे खलबली मच गई। इस बीच एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। आग की चपेट में आकर हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन


ग्रामीण महेश चंद्र के पुत्र चंद्रभान की बारात शुक्रवार को जानी है। गुरुवार को घर में मंडप का कार्यक्रम था। इसके लिए टेंट लगा था। महिला संगीत चल रही थीं। इसमें महिलाएं मगन थीं। दोपहर करीब दो बजे मेहमानों के लिए चाय बनाई जा रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई।
विज्ञापन

पंडाल में आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद महिलाओं और मेहमानों में भगदड़ मच गई। जान बचाने की जद्दोजहद में राम श्री (90) गिरकर चोटिल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आग इतनी तेज थी कि पंडाल के पांच बड़े पर्दे, सजावट का सामान और खान-पान की सामग्री चंद मिनटों में जल गई। सूचना पर पीआरवी 112 और इकदिल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। महेश चंद्र के अनुसार, हजारों का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed