{"_id":"a43e8a0facdf7fc0cc42bab80248d0f3","slug":"a-cultural-program-moha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
इटावा पब्लिक स्कूल रामनगर का सालाना उत्सव शनिवार को यहां के जेपी गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं, नाटक का मंचन कर आतंकवाद की समस्या पर करारा प्रहार किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी व हरियाणवी लोकगीत पेश कर समा बांध दिया। इसके अलावा एक सुर व एक ताल कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मनोहारी कला का प्रदर्शन किया। आतंकवाद पर आधारित नाटक का मंचन कर इस समस्या पर चोट की।
सांई बाबा व राधा-कृष्ण की झांकियां लोगों ने काफी पसंद किया। मुख्य अतिथि राजपाल सिंह यादव व विजय बहादुर प्रजापति ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक नौरतन सिंह यादव ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर स्कूल के निदेशक अरुण कुमार एवं विक्रम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।