फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A child suffering from dengue died while undergoing treatment in Saifai.

Etawah News: डेंगू से पीड़ित बालक की सैफई में उपचार के दौरान मौत

Fri, 30 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A child suffering from dengue died while undergoing treatment in Saifai.
फोटो 25: साहिल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बकेवर। कस्बा लखना में डेंगू से पीड़ित बच्चे की उपचार के दौरान सैफई आयुर्विज्ञान विवि में शुक्रवार सुबह तड़के मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गंभीर हालत में बालक को आगरा ले गए थे। वहां वेंटिलेटर की सुविधा न होने की वजह से परिजन उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि ले आए थे।
विज्ञापन

कस्बा लखना के नया नहर पुल के पास रहने वाली मां जाहिना बेगम ने बताया कि उसके पुत्र साहिल (7) को दो दिन पहले बुखार आया था। खून की जांच में उसको डेंगू निकला था। बुखार आने पर बुधवार को उसे इटावा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान प्लेटलेट्स कम होने के कारण डॉक्टर ने बालक को आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन बालक को उसी दिन आगरा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

एमआरआई जांच के बाद डॉक्टर ने दिमाग को गंभीर क्षति पहुंचने की जानकारी दी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे डॉक्टरों ने बालक को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत बताई। परिजन इसके बाद बच्चे को वेंटिलेटर की सुविधा के लिए सैफई स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भर्ती कराने के बाद शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बालक साहिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई राज और दूसरे भाई का नाम सिराज है। मां जाहिना बेगम सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो 25: साहिल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो 25: साहिल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed