फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A bag full of four and a half lakh rupees passed from the trunk of the bike

Etawah News: बाइक की डिकी से साढ़े चार लाख रुपये से भरा थैला पार

Fri, 24 Mar 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
A bag full of four and a half lakh rupees passed from the trunk of the bike
फोटो-16- घटना की जानकारी देता फौजी गौरव यादव। संवाद
विज्ञापन

फोटो-17- चश्मा की दुकान पर पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। दुकान के बाहर खड़ी फौजी की बाइक की डिकी से लुटेरे ने साढ़े चार लाख रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
औरैया के थाना अछल्दा के खेरापुर (इटेली) गांव निवासी फौजी गौरव यादव ने चचेरे भाई नरेंद्र के साथ गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से भरथना के सरोजनी रोड स्थित एसबीआई शाखा में आए थे। यहां से उन्होंने अपने बैंक खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकाले और थैले में डालकर बाइक की डिकी में रख लिए। इसके बाद गांव जाने के लिए आजाद रोड होते हुए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

पीछे बैठे चचेरे भाई ने चश्मा खरीदने के लिए कहा, तो दोनों वापस जवाहर रोड पर मस्जिद के पास स्थित चश्मे की दुकान पर पहुंचे। चचेरा भाई दुकान में चला गया। थोड़ी देर बाद गौरव भी बाइक से उतरकर चश्मा देखने दुकान के अंदर पहुंचा। करीब पांच मिनट बाद दुकान से वापस आने पर डिकी खुली थी और रुपयों से भरा थैला गायब था। इससे उनके होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मौके पर पहुंची जांच की। कस्बा चौकी प्रभारी मोहनवीर, एसआई कपिल भारती ने पीड़ित से पूछताछ की। बैंक व इसके आसपास स्थित दुकानों व भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित गौरव यादव ने बताया कि जमीन का बैनामा कराने के लिए बैंक खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकाले थे। बाइक की डिकी में रखा रुपयों से भरा थैला लुटेरे ने पार कर दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज मोहनवीर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बैंक व इसके आसपास स्थित दुकानों व भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed