फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A 10-month-old child was stolen after a woman was fed sedatives on a train.

Etawah News: ट्रेन में महिला को नशीला लड्डू खिलाकर 10 माह का बच्चा चोरी

Mon, 19 Jan 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A 10-month-old child was stolen after a woman was fed sedatives on a train.
नंनद कानन एक्सप्रेस में चार दिन पहले की घटना, महिला ने मिर्जापुर जीआरपी में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

-पुलिस ने घटनास्थल इटावा क्षेत्र मान जीरो एफआईआर को जिले में किया स्थानांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस में बड़ी घटना सामने आई है। चार दिन पहले अलीगढ़ से झारखंड जा रही नंनद कानन एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके 10 माह के मासूम बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है।
यह मामला मिर्जापुर जीआरपी ने जीरो एफआईआर पर दर्ज किया था। जीआरपी ने घटना इटावा क्षेत्र मान इसको इटावा जीआरपी को स्थानांतरित किया गया। जीआरपी ने बच्चे की खोज के लिए दो टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली मुन्नी बेगम पत्नी राजू 14 जनवरी दिन में नंदन कानन एक्सप्रेस से अलीगढ़ रेलवे जंक्शन से झारखंड के कोडरमा स्थित अपने मायके जा रही थी। यात्रा के दौरान हरे स्वेटर पहने एक युवक ने महिला से बातचीत शुरू की और भरोसे में लेकर उसे लड्डू खाने को दिया। लड्डू खाते ही महिला बेहोश हो गई और इसी दौरान आरोपी उसके 10 माह के मासूम बेटे इब्राहिम को लेकर गायब हो गया। यह पूरी घटना चलती ट्रेन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदन कानन एक्सप्रेस जब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला को होश आया। होश में आते ही उसे अपने बच्चे के गायब होने का पता चला। महिला के रोने और शोर मचाने पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद मिर्जापुर राजकीय रेलवे पुलिस थाने में बच्चे के चोरी होने का जीरो मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना ट्रेन यात्रा के दौरान होने के कारण जांच इटावा जीआरपी को सौंप दी गई। इटावा जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे और आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। इटावा से लेकर मिर्जापुर तक रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुन्नी बेगम मूल रूप से झारखंड के कोडरमा की रहने वाली है और वह अपने मायके से अपने बड़े बच्चे को लाने जा रही थी।

उसका पति अलीगढ़ में मजदूरी करता है। चोरी हुए बच्चे के अलावा महिला के तीन और बच्चे हैं। मासूम बेटे के चोरी हो जाने से महिला का रो रोकर बुरा हाल है। इटावा जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। मामला मिर्जापुर जिले से हमारे यहां भेजा गया है, हमारी दो टीमें इस घटनाक्रम के खुलासे में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed