फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चालक को नशीला समोसा खिलाकर लूटा ट्रैक्टर

चालक को नशीला समोसा खिलाकर लूटा ट्रैक्टर

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। भाडे़ पर बालू लेकर आ रहे तीन बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बालू सहित ट्रैक्टर को लूट लिया। ट्रैक्टर को बदमाशों ने चौपुला से तीन किलोमीटर स्थित गांव के लिए साढे़ नौ हजार रुपए में तय किया था। चालक को समथर के पास एक बगिया के पास छोड़कर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। लोगों ने घटना की सूचना थाना ऊसराहार पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने अपने क्षेत्र की घटना न होकर हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

इटावा के छिपैटी निवासी संजय यादव ट्रैक्टर ट्राली से बालू भाड़ा का व्यवसाय करता है। बुधवार की शाम तीन लोगों ने उससे उनके ट्रैक्टर ट्राली में लदी बालू को खरीदा और चौपुला गांव से तीन किलोमीटर आगे का भाड़ा तय किया। ट्रैक्टर मालिक संजय ने बताया कि बालू सहित साढ़े नौ हजार रुपए में भाड़ा तय हुआ। ट्राला को लेकर चालक ध्रुव सिंह राजपूत निवासी रजपुरा उदी मोड़ तीनों लोगों को लेकर शाम सात बजे के करीब निकला था। एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर चौपुला में आ गया, जहां उन सभी ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के दौरान ट्रैक्टर चालक ध्रुव सिंह को समोसा में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया जिसके बाद वह ट्रैक्टर को समथर चौपुला मार्ग पर ले आए। चालक के बेहोश हो जाने पर बदमाशों ने उसे समथर के पास बगिया में फेंक दिया और ट्रैक्टर को मय ट्राला बालू सहित लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन

सुबह होने पर ग्रामीणों ने चालक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। होश में आने पर उसने मालिक को घटना की सूचना दी, जिस पर संजय यादव ने चालक के साथ ऊसराहार थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार बृजेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना क्षेत्र थाना क्षेत्र से बाहर का है। वहीं ट्रैक्टर मालिक के पुत्र शरद यादव ने बताया कि वह ट्रैक्टर की खोज में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed