फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आग से तीन घरों की गृहस्थी का सामान स्वाहा

आग से तीन घरों की गृहस्थी का सामान स्वाहा

Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। मौजा सहजपुर ज्ञानपुर के नगला नृपति में आग लगने से तीन घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायरबिग्रेड की गाड़ी पहुंचने से पहले आग बुझाई जा चुकी थी। आग से पीड़ित लोगों में मनरेगा के मजदूर हैं। जो इस आग में पूरी तरह से बर्बाद हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भगवान दास केवट के घर में अचानक आग लग गई। उस वह पंचायत में चल रहे मनरेगा के तहत मजदूरी करने गया हुआ था। घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थी। आग की लपटें भगवान दास के घर से बढ़कर पड़ोसी कन्हैया लाल व संतोष कुमार के घर तक पहुंच गई। भीषण आग को बढ़ते देख गांव के लोग दौड़ पड़े। गांव निवासी हरिनाथ ने अपना ट्यूबवैल चालू कर दिया। लोगों ने दौड़ दौड़कर पानी डालना शुरु कर दिया। तभी प्रधान प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती तब तक आग बुझा ली गई थी। लेकिन आग के बुझने तक तीन घरों का सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित कन्हैया लाल ने बताया कि सभी मनरेगा का कार्य करने गए थे। घर में रखा 4 बोरा गेहूं, 3 बोरा धान, एक बोरा आलू, एक साइकिल, 13 हजार रुपए की नकदी आदि जल गई। संतोष कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसकी तोड़िया, कुंडल, मंगलसूत्र, दस हजार रुपए की नकदी व धान आदि गृहस्थी का सामान जल गया। भगवान दास के घर में इस आग से एक साइकिल, 4 चारपाई, 50 हजार रुपए की नकदी, गेहूं आदि सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed