{"_id":"76040","slug":"Etawah-76040-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेवर में 20 हजार रुपए लेकर भागे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर में 20 हजार रुपए लेकर भागे
Etawah
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। बाइकर्स गैंग ने मंगलवार को दिनदहाड़े लुधियानी निबाड़ी मार्ग पर एक व्यक्ति से रुपए से भरा थैला लूट लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जेब्रा पुलिस मौके पर पहुंची और उसने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
ग्राम मुड़ैना थाना बकेवर निवासी बाबूराम पुत्र नाथूराम ने मंगलवार को भरथना स्थित स्टेट बैंक से अपने खाते से 20 हजार रुपए निकाले थे। उन रुपयों को उन्होंने थैले में रख लिया और घर जाने के लिए मैजिक में सवार हो गए। मैजिक निबाड़ी लुधियानी मार्ग पर स्थित ग्राम भरईपुरा के पास पहुंची तो मैजिक चालक ने मैजिक रोक दी। उसमें बैठी सवारियां उतरकर वहीं स्थित एक दुकान पर पानी पीने लगी।
बाबूराम भी मैजिक से उतरा और पानी पीेने के लिए दुकान पर खड़ा हो गया। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने झपट्टा मारकर बाबूराम के पास से थैला छीन लिया और फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना को जब तक कुछ समझते और शोर मचाते तब तक वह दूर निकल चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जेब्रा मोबाइल तत्काल मौके पर पहुंची। उसने बाइक सवारों की खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।