{"_id":"75713","slug":"Etawah-75713-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश के नाम पर बसपा नेता के घर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश के नाम पर बसपा नेता के घर की तोड़फोड़
Etawah
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। दबिश के नाम बसपा नेता के घर तोड़फोड़ करने का आरोप पुलिस पर लगा है। वहीं, बसपा नेता के खिलाफ कुछ सपाइयों ने जानलेवा हमला करने व मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया है। जिसकी विवेचना चकरनगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस कार्रवाई को लेकर बसपा नेता की प्रधान पत्नी ने मानवाधिकार व महिला आयोग से शिकायत करने का निर्णय लिया है। शनिवार को चकरनगर थाना पुलिस ने बकेवर थाना पुलिस के साथ उक्त मामले के आरोपी बसपा नेता गोविंद त्रिपाठी व उनके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के लिए श्री त्रिपाठी के घर पर दविश दी। आरोप है कि दबिश के नाम पर पुलिस ने बसपा नेता के घर पर तोड़फोड़ ही नहीं की बल्कि घर पर मौजूद महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी किया। बसपा नेता गोविंद त्रिपाठी की पत्नी रीना त्रिपाठी वर्तमान में इकनौर की ग्राम प्रधान है तथा उनकी माता पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। पत्नी ग्राम प्रधान रीना त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने दबिश के नाम पर आकर उनके यहां सामान की तोड़फोड़ की। घर में किसी व्यक्ति के न होने पर पुलिस ने उनके तथा उनकी सास गुलाब देवी त्रिपाठी को भी अपमानित किया। ग्राम प्रधान रीना त्रिपाठी के मुताबिक दबिश देने आई पुलिस से जब उन्होंने कहा कि वह प्रधान है तो अपने आपको थानाध्यक्ष चकरनगर बता रहे दरोगा ने गालीगलौज की और धमकी देते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया ग्राम प्रधान रीना त्रिपाठी ने बताया कि वह ग्राम प्रधान संगठन को भी पुलिस उत्पीड़न के इस मामले से अवगत करायेगी।
वर्जन
पुलिस पर तोड़फोड़, मारपीट व अभद्रता का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस शांतिपूर्वक कार्रवाई करके वापस लौट आई।
प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष चकरनगर
बसपा नेता ने आत्महत्या करने की धमकी दी
बकेवर (इटावा)। ग्राम इकनौर निवासी बसपा नेता गोविंद त्रिपाठी ने सपा को वोट न देने के बदले में उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही परिवार सहित आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। बसपा नेता पूर्व प्रधान गोविंद त्रिपाठी ने कहा कि उनके विरुद्ध सपा के लोगों द्वारा दर्ज कराया गया मामला पूरी तरह फर्जी है। वह मामला सपा नेताओं के इशारे पर उत्पीड़न करने के लिए दर्ज कराया गया है। उन पर गत विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट देने व दिलाने का दबाव डाला गया था। परंतु उन्होंने बसपा में होने के कारण ऐसा करने से इंकार कर दिया था। इसी बात पर अब सपा की सरकार बनने पर कुछ सपा नेताओं के इशारे पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। यहीं नहीं सपा के कुछ नेता उनकी हत्या कराना चाहते है। बसपा नेता गोविंद त्रिपाठी ने कहा कि यदि उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो अपने परिवार सहित सामूहिक रुप से आत्महत्या कर लेंगे। क्यों कि उनके पास अपने सम्मान क ो बचाने का अब यह यहीं एक रास्ता बचता है।