फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा युवक

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा युवक

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। अपहर्ताओं को चकमा देकर एक युवक उनके चंगुल से निकल भागने में कामयाब रहा। सूचना मिली तो पुलिस युवक को अपने साथ चौकी पर ले आई। युवक की कहानी सुनने के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस की माने तो युवक के लापता होने की कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

नगर के इटावा मार्ग के चौराहे पर एक चाय की दुकान पर अनिल कुमार रहदास निवासी ग्राम महतुआ थाना इकदिल ने लोगों को बताया कि वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट कर आया है। यह सुनकर किसी ने कस्बा चौकी पुलिस को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी उसे अपने साथ ले गए। युवक अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि गत 30 मार्च को वह इटावा से मजदूरी करके साइकिल से अपने घर आ रहा था। नहर के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट की। उसकी साइकिल और जेब में पड़े 160 रुपए छीन लिए। बकौल युवक उसे मार्शल में डालकर आसई के बीहड़ ले गए। वहां उसे कभी गड्ढे में तो कभी खेतों में आंखों में पट्टी बंाधकर रखा गया। अपहरणकर्ताओं के गैंग में छह पुरुष और दो महिलाएं थीं। महिलाए भी हाथों में बंदूक लिए रहती थीं। उसके साथ हर रोज मारपीट की जाती थी। दो दिन पूर्व एक किसान ने उसे बंधा हुआ पाया तो उसके हाथ पैर खोल दिए। उसने किसान को आपबीती बताई तो वह किसान उसे अपने एक परचित के माध्यम से रेलवे लाइन के किनारे छोड़ गया। रेलवे पटरी पर चलते-चलते वह भरथना आ पहुंचा।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी बदन सिंह ने कहा कि युवक की कहानी की सच्चाई जानने के लिए इकदिल थाना पुलिस से संपर्क किया गया तो वहां ऐसे किसी गुमशुदगी के दर्ज होने की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामला कोई और भी हो सकता है। पुलिस छानबीन में जुटी है। युवक के परिजनों को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed