{"_id":"75275","slug":"Etawah-75275-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन ने प्रदेश सरकार पर दलितों के शोषण का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन ने प्रदेश सरकार पर दलितों के शोषण का आरोप लगाया
Etawah
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कस्बे के अंबेडकर पार्क स्थित बसपा कार्यालय में गुुरुवार को बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने इटावा व औरैया जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति पर उन्हाेंने नाराजगी जताई। कहा कि मौजूदा सरकार दलितों का शोषण कर रही है। अब तक इस सरकार ने 135 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। वह सभी अनुसूचित जाति के है। उन्हाेंने सपा के दलित वर्ग के विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार दलितों पर परिवार चला रही है। इसे देखकर वह खामोश क्यों हैं।
नसीमुद्दीन ने माना कि गलतियां हुई हैं। कोआर्डिनेटर, मंत्रियों और अधिकारियों से भी हुई हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं से ही अपनी बात कहेंगे। जो हुआ वह वापस नहीं आ सकता मगर उन गलतियों को दुबारा होने से रोका जा सकता है। वह इन दोनों जनपदों की तीन बैठकें ले चुके हैं। हर बार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कम क्यों रहती है। इस पर विचार करना होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी अपना दुखड़ा रोया। कहा कि उनकी बात नहीं सुनी गई। इस दौरान ज्ञान चंद्र दिवाकर, आरएस कुशवाहा, कमलेश कुमार भारती, जगदीश प्रजापति, अजय भारती, मंडल व जोनल कोआर्डिनेटरों के अलावा औरैया जिलाध्यक्ष बौद्धप्रिय गौतम, बंटू बाजपेई, आलोक भदौरिया, राघवेंद्र गौतम, मनीष सविता, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
मोहन लाल व सुरेश बसपा कार्यकारिणी से बाहर
बकेवर (इटावा)। विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष व बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की कार्यकर्ता बैठक में जोनल कोआर्डिनेटरों के निर्देशानुसार जिला संगठन में फेरबदल किया गया है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र बौद्ध ने बताया कि जिला सचिव सुरेश बाथम की जगह अनिल दोहरे और जिला कार्यालय सचिव मोहन लाल जाटव के स्थान पर योगेश जाटव को नामित किया गया है।