फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बनहिं न बरनत बनी बराता

बनहिं न बरनत बनी बराता

Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बकेवर/सरसईनावर/इटावा। लखना नगर में शुक्रवार देर शाम श्रीराम की बरात निकाली गई। नई मंडी व सरसईनावर रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार आदि लीलाओं का मंचन हुआ।
विज्ञापन

लखना नगर में ढोल और बाजे के साथ भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। करीब दर्जन भर झांकियों की झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नगरवासियों ने कई जगह बरात का स्वागत किया। शक्ति सिनेमा मोहल्ले से बरात को अग्रणी बैंक प्रबंधक जीपी श्रीवास्तव, रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष चौहान, पुनीत सिंह चौहान व उत्तम यादव ने पूजा अर्चना करके रवाना किया। बरात में भगवान शंकर, ब्रह्मा, विष्णु के अलावा मां दुर्गा, सरस्वती, गणेश आदि की करीब एक दर्जन झांकियां शामिल रहीं। बरात में काली अखाड़ा, कृष्ण अखाड़ा समेत लोक संस्कृति के प्रतीक धुबिया, घोड़ा व नागिन नृत्य भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर भ्रमण के बाद बरात रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। इसमें शिव कुमार चौहान, सुनीत विक्रम, जगरूप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, आलोक वर्मा, लकी पोरवाल, महेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नई मंडी रामलीला में विश्वामित्र के यज्ञ में निशाचरों के द्वारा बाधा पैदा करने की लीला का मंचन हुआ। उसके बाद ताड़का वध, मारीच का मान मर्दन और अहिल्या उद्धार की लीलाएं दर्शाई गईं। यह मंचन मंडलाधीश देवी शंकर मिश्रा और उनके सहयोगी कलाकारों ने किया। लीला का शुभारंभ डा. राजेश वर्मा ने किया। इस दौरान समिति के संस्थापक श्याम सुंदर आढ़ती, रमेश चंद्र, अध्यक्ष मिलाप सिंह यादव, अशोक यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसईनावर में लीला का शुभारंभ समाजसेवी प्रशांत कुमार शाक्य ने भगवान श्रीराम की आरती उतार कर किया। इस दौरान आशीष कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अत्तराम सिंह पाल, अध्यक्ष सुनील कुमार शाक्य, संग्राम सिंह बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed