{"_id":"33-198924","slug":"Etawah-198924-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन फेल होने से 14 घंटे खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन फेल होने से 14 घंटे खड़ी रही मालगाड़ी
Etawah
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी होने से दिनभर यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को परेशानी होने की जानकारी जब भाजपा के पूर्व विधायक तक पहुंची तो उन्होंने स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम से बात की। डीआरएम के निर्देश के बाद ट्रेन को हटवाया गया। यह ट्रेन चौदह घंटे बाद रवाना हुई। ट्रेन के जाते ही कुछ ही देर बाद अफसरों ने दूसरी मालगाड़ी को प्लेटफार्म एक पर स्टॉप दे दिया।
इटावा स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक प्रमुख है। गोमती एक्सप्रेस, पैसेंजर के साथ ही प्रमुख ट्रेनों का प्लेटफार्म एक पर ही ठहराव होता है। रेलवे अफसरों के रवैये के कारण आए दिन इस प्लेटफार्म पर मालगाड़ी घंटों खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। टीन की चादरें लादकर कोसीकला की ओर जा रही अप मालगाड़ी को इंजन खराब होने के कारण रविवार की रात करीब 10:38 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया। सुबह दूसरा इंजन मालगाड़ी में लगाया गया, लेकिन ट्रेन को रवाना नहीं किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी के खड़े होने से गोमती एक्सप्रेस, पैसेंजर को दो नंबर प्लेटफार्म पर रोका गया। मजबूरी में यात्रियों को पुल से चढ़कर दो नंबर प्लेटफार्म पर जाना पड़ा।
स्टेशन पर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक अशोक दुबे ने वृद्ध यात्रियों को जीने से चढ़ते और उतरते देखा तो सीधे डीआरएम को फोन किया। डीआरएम से शिकायत होने के बाद अफसर हरकत में आए और चौदह घंटे के बाद सोमवार दोपहर 12:24 बजे मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। डीआरएम के आदेश की परवाह अफसरों ने सिर्फ डेढ़ घंटे ही की। दोपहर करीब दो बजे फरीदाबाद मालगाड़ी को फिर से प्लेटफार्म नंबर दो पर स्टॉप दे दिया गया। बाद में इस ट्रेन को डेढ़ घंटे बाद 3:25 बजे रवाना किया गया। इटावा स्टेशन पर अंडरब्रिज की सुविधा नहीं है। इस कारण से महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों को प्लेटफार्म बदलने में परेशानी उठानी पड़ती है।