फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दिल्ली से लूटी गई डीसीएम बकेवर में मिली

दिल्ली से लूटी गई डीसीएम बकेवर में मिली

Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। रेडीमेड कपड़ों से लोड डीसीएम को सवारी बनकर सवार हुए बदमाशों ने चालक और उसके साथियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। दिल्ली से लूटी गई डीसीएम को बकेवर थाना क्षेत्र के एक ढाबे से बरामद किया गया है। जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। लोकेशन मिलने पर बकेवर पुलिस सक्रिय हुई और डीसीएम को बरामद कर लिया है। पुलिस चालक और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के अरुण कुमार की डीसीएम झारखंड के गिरीडीह का रहने वाला विकास यादव चलाता है। रविवार को रात दस बजे उसने दिल्ली के गंाधीनगर से रेडीमेड के कपड़े लोड किए और रास्ता खुलने का इंतजार करने लगा। चालक के साथ उसके गंाव के मुकेश पंडित और दिगंबर भी थे। चालक विकास यादव ने बताया कि तीनों गाड़ी में ही बैठकर बीयर पी रहे थे कि दो लोग सवारी बनकर आए और गाड़ी में बैठ गए। इनमें से एक व्यक्ति हथेली पर तंबाकू की तरह कुछ ठोंक रहा था। एक-एक कर उसने तीनों के मुंह के सामने ठोंक दिया। थोड़ी देर बाद ही तीनों बेहोश हो गए। इसी दौरान बदमाश गाड़ी को इटावा की ओर ले आए। चालक ने जब जीपीएस सिस्टम लगे होने की जानकारी दी तो बदमाशों ने चिप को तोड़ डाला लेकिन तब तक सुबह के चार बज चुके थे। बदमाशाें क ो लगा कि वे अब गाड़ी को लेकर भाग नहीं सकते तो अशोका ढाबा के पास गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

इसी दौरान जीपीएस सिस्टम के माध्यम से गाड़ी मालिक को गाड़ी की लोकेशन मिल गई। मालिक की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने इटावा कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। बकेवर पुलिस ने अशोका ढाबा के पास से डीसीएम क ो बरामद कर लिया है। गाड़ी में चालक और उसके साथी बेहोश पड़े थे। पुलिस डीसीएम को थाने ले आई और चालक तथा उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। एसओ जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गाड़ी में करीब 10 लाख का माल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed