{"_id":"33-198921","slug":"Etawah-198921-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से हजारों का माल उड़ाया
Etawah
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने लोहामंडी मोहल्ला स्थित एक मकान तो कटराबुलाकीदास में सूने घर को निशाना बनाया।
लोहामंडी मोहल्ला निवासी सतीश राठौर के घर में चोर रविवार की रात दीवार फांदकर घुसे। चोरों अंदर रखे बक्से को उठा ले गए। उसमें साढ़े छह हजार रुपये व 250 ग्राम चांदी की पायलें थीं। वे अलमारी में रखे तीन मोबाइल भी उठा ले गए। चोरी के बारे में परिजनों को सुबह जानकारी हुई। चोरी गया बक्सा फक्कड़पुरा के पास एक खेत में पड़ा मिला, जिससे कीमती सामान और नकदी गायब थी।
वहीं मोहल्ला कटराबुलाकीदास में विश्वनाथ मिश्रा के सूने पड़े मकान से चोर दो गैस सिलेंडर, रंगीन टीवी सहित अन्य घरेलू पार कर ले गए। विश्वनाथ मिश्रा दो-तीन महीने से अकेले होने के कारण अपनी पुत्री के यहां रह रहे थे। सोमवार को श्राद्ध करने के लिए घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये का माल ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।