फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बसपा के पूर्व मंत्री समेत चार पर रिपोर्ट

बसपा के पूर्व मंत्री समेत चार पर रिपोर्ट

Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व राज्यमंत्री ने बसपा सरकार के पूर्व मंत्री सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दिल्ली के प्रेमनगर में आयोजित हुए बसपा के एक कार्यक्रम में आयोजकों ने उनके नाम से जनसभा कराकर उनकी छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व राज्यमंत्री दयाराम प्रजापति पुत्र छोटेलाल निवासी कबीरगंज इटावा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि प्रेमनगर दिल्ली स्थित बालेश्वर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 18 सितंबर 2014 को बसपा की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में बसपा सरकार के पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उनकी छवि खराब करने के लिए मुख्य अतिथि के साथ-साथ आयोजकों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उनका नाम प्रचारित किया। जबकि उनका बसपा से कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना है कि वह सपा से जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे। यह सारा षड्यंत्र राजनीतिक साजिश के तहत रचा गया।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री की तहरीर पर पुलिस ने किराड़ी विधानसभा दिल्ली के बसपा प्रभारी राजमणि, पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक, बहादुर सिंह व अरविंद कुमार यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत निल में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल बलवीर सिंह गौर ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed