फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 अक्तूबर तक चालू रहेंगी नहरें

15 अक्तूबर तक चालू रहेंगी नहरें

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। विकास भवन के आडीटोरियम हॉल में किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम नितिन बंसल ने कहा कि कम वर्षा को देखते हुए भोगनीपुर एवं इटावा प्रखंड की दोनों नहरें 15 अक्टूबर तक लगातार चालू रहेंगी। इसके बाद सिल्ट सफाई होगी और फिर 15 नवंबर से चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन

हरेक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले इस किसान दिवस में श्री बंसल ने कहा कि शासन स्तर से सिंचाई शुल्क पहले से माफ है। भू राजस्व की वसूली मार्च 2015 तक स्थगित रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में जहां सूखे के चलते 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, वहां के किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि रबी फसलों के बीज एवं उर्वरक जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान किसानों ने पशुपालन, सिंचाई, बिजली और किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित शिकायत भी दर्ज कराई। उप निदशेक कृषि एसके सिंह ने कहा कि रबी फसल के लिए तोरिया व राई के बीज हरेक ब्लाक के बीज भंडार पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिप्सम पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान के बाद बोरी का मूल्य 54.63 रुपये है। उन्होंने कहा कि किसान बंधु जिप्सम का प्रयोग सभी दलहनी-तिलहनी एवं आलू आदि फसलों में एक कुंतल प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed