फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हवन-पूजन, भजन-कीर्तन से देव शिल्पी को नमन

हवन-पूजन, भजन-कीर्तन से देव शिल्पी को नमन

Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले भर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों ने विशेष पूजा-अर्चना की गई। विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और भजन-कीर्तन हुए। तकनीशियनों ने औजारों की पूजा की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में विकल महाराज कीर्तन मंडल ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक एनएस यादव, सेवा प्रबंधक एसपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके सुमन, फोरमेन अमृत लाल, धीरज मिश्रा, संत कुमार यादव, राम बहादुर, अमित कुमार, कप्तान सिंह, सुखराम, मूल शंकर, सत्य नारायण और ब्रह्मादीन आदि मौजूद रहे। सभी ने मशीनों के साथ औजारों की पूजा अर्चना की और हवन पूजन किया। पीडब्ल्यूडी दफ्तर में परियोजना प्रबंधक एनएस तोमर, मनोज ठेकेदार, बलवीर सिंह यादव, शिवम ठेकेदार आदि ने पूजन कर विश्वकर्मा जयंती मनाई। सहायक व जूनियर अभियंताओं ने अपने-अपने कार्यालयों में पर्व मनाया। स्टेडियम में ठेकेदार रमेश यादव और बलवीर सिंह ने पूजा अर्चना की। रेलवे कर्मचारियों ने विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बकेवर स्थित ओरियंटल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। यहां पर आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर मुख्य परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार सिंह व प्रशासनिक प्रबंधक मुन्ना सिंह ने हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जयेष्ठ परियोजना प्रबंधक रविशंकर सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र तिवारी, संजीव विश्वकर्मा, चित्रगुप्त श्रीवास्तव, राजू रावत व उप महाप्रबंधक डी. करन, योगेश यादव, पियूष गौतम, सतीश चंद्र उपाध्याय, सीमांत मित्रा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के अनुरक्षण विभाग ने विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी. प्रभाकर, वित्त अधिकारी बलवीर सिंह, प्रभारी अनुरक्षण विभाग विनय गुप्ता ने भाग लिया। इस अवसर पर स्टोर पर्चेज अधिकारी चंद्रकांत मंगूलकर, प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिथलेश कुमार दीक्षित, नरसिंह यादव, सतेंद्र यादव, विनोद कुमार, डीपी यादव आदि मौजूद रहे। प्राइवेट कारखानों, मैकेनिकों की दुकानों पर भी पूजा-अर्चना के बीच औजारों व मशीनों को पूजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed