{"_id":"33-197822","slug":"Etawah-197822-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में सेविन हिल्स की छात्राएं अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में सेविन हिल्स की छात्राएं अव्वल
Etawah
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के सांस्कृतिक सप्ताह के तहत सेविन हिल्स पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागी बच्चों को हिंदी का विदेशों में महत्व विषय पर निबंध लिखने को दिया गया। इसमें सेविन हिल्स स्कूल की छात्राओं ने पहले तीनों स्थान प्राप्त किए।
प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य डा. रामयश यादव, किड्स वैली बसरेहर के प्रधानाचार्य आरएस पांडेय, मनोज कुमार, शाखा अध्यक्ष डा. ध्रुव कुमार गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। सेविन हिल्स के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक कैलाश चंद्र यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद की यह शाखा भारतीय संस्कृति के संवर्धन के सराहनीय प्रयास कर रही है।
इस प्रतियोगिता में सेविन हिल्स की छात्रा आकांक्षा शर्मा प्रथम, मुस्कान राजपूत द्वितीय व सिमरन भदौरिया तृतीय स्थान पर रहीं। परिषद की ओर से विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं प्रतीकचिन्ह दिए गए। प्रांतीय पदाधिकारी प्रीतम खन्ना, अनीता सिंह, अर्चना चौबे, शशिबाला एवं अवधेश कुमार ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साह बढ़ाया।