फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   केमिकल की दुकान में भीषण आग, बाजार में मची भगदड़

केमिकल की दुकान में भीषण आग, बाजार में मची भगदड़

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीपुरा बाजार के चूड़ी बाजार में स्थित केमिकल की दुकान में सोमवार को दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली करने में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान का एक कर्मचारी झुलस गआ। करीब पचास लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गाड़ीपुरा निवासी पवन कुमार पुत्र छेदीलाल अग्रवाल की चूड़ी बाजार में सूत, पोटाश, केमिकल की थोक की दुकान है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दुकान में आग लग गई। दुकान में लगे फायर उपकरण से उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती ही गई। दुकान में पोटाश, केमिकल और सूत होने के कारण आग कुछ ही पल में पूरी तरह से फैल गई। आग की चपेट में आने से उनका कर्मचारी उमेश पुत्र रामप्रकाश निवासी मड़ैया शिवनारायण झुलस गया।
विज्ञापन

बीच बाजार में आग देख भगदड़ मच गई। आग ने पड़ोस में स्थित अशोक कुमार की चूड़ी की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया। बीच बाजार में आग की सूचना मिलते ही कोतवाली के साथ ही सिविल लाइन, इकदिल थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह व सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया पहुंची। चारों ओर दुकानें होने एवं अंदर ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में दमकल कर्मचारियों ने दुकान की छत को तोड़कर आग बुझाई। आग को पूरी तरह से बुझाने में छह घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक पवन कुमार ने आग शॉर्टसर्किट से लगने की बात कही है। उन्होंने करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया है। एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग शॉर्टसर्किट से लगी बताई गई है। उन्होंने बताया कि सल्फर व बारूद की दुकान थी, जो आतिशबाजी बनाने के काम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed