फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   डीबीए चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची चस्पा

डीबीए चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची चस्पा

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। एल्डर्स कमेटी ने सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2014 के चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा कर दी। कमेटी के चेयरमैन श्रीकृष्ण चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि डीबीए से प्राप्त मतदाता सूची और उसके संलग्नकों का प्रकाशन डीबीए हॉल में 15 सितंबर से कर दिया गया। यह सूची कार्यालय में देखने के लिए उपलब्ध है। इस पर 17 सितंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

चेयरमैन श्री चतुर्वेदी ने कहा कि 19 सितंबर को प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसी दिन मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची की सत्यापित प्रतिलिपियां डीबीए कार्यालय से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 24 से 25 सितंबर को होगी। 25 व 26 सितंबर को नाम निर्देशन पत्र एल्डर्स कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 29 सितंबर तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन उनकी जांच होगी। 30 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed