{"_id":"33-184121","slug":"Etawah-184121-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस यात्रियों को मिली पंखे की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस यात्रियों को मिली पंखे की हवा
Etawah
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। गर्मी से बेहाल होने वाले रोडवेज यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिल गई है। प्रतीक्षालय के टीनशेड पर यात्रियों के लिए पंखे लगवाए गए हैं। अब यात्रियों को इन पंखों से हवा नसीब हो रही है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद ही अफसरों की नींद टूटी और आनन फानन पंखे लगवाए गए।
भीषण गर्मी में हररोज रोडवेज बस स्टैंड पर हजारों यात्री बेहाल होते थे। रोडवेज अफसरों ने यात्रियों के दुख दर्द पर कतई ध्यान नहीं दिया था। यही कारण है कि 29 मई बीतने के बाद भी अफसरों ने टीनशेड पर पंखे लगवाने की जहमत नहीं उठाई थी। अमर उजाला ने 30 मई के अंक में यात्रियों की समस्याओं को उठाते हुए बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद एसी में बैठने वाले अफसरों को गर्मी और यात्रियों की समस्याओं का अहसास हुआ। आरएम नरेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर इटावा डिपो के अफसरों ने आननफानन रोडवेज बस स्टैंड पर पड़े टीनशेड में पंखे लगवा दिए हैं। रविवार को पंखे लगने से यात्री इनकी हवा लेते हुए दिखाई दिए।