{"_id":"33-181253","slug":"Etawah-181253-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेविन हिल्स के छात्र पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेविन हिल्स के छात्र पुरस्कृत
Etawah
Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मतदाता जागरूकता अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए डीएम ने सेविन हिल्स शैक्षिक संस्था को पुरस्कृत किया है। अध्यापक सुशील मिश्रा के नेतृत्व में छात्र शुभम तोमर, अनुराग यादव, राम तिवारी, अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु, रोहित, सागर, आकाश ने कामेत, नगला गौर, उदी, हविलिया आदि कई अन्य गांवों में जाकर नुक्कड़ नाटक, मूक अभिनय, कविताओं आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया था। सभी छात्रों को डीएम विद्या भूषण ने मैडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ देश निर्माण में भी अपना योगदान देते रहें तभी हम आदर्श नागरिक बन सकेंगे। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना चाहिए। डीएम ने छात्रों को पुरस्कृत कर जो प्रोत्साहन दिया है, उसके प्रति वह आभार व्यक्त करते हैं।