फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   खुद लाइसेंस बनाकर बंदूक खरीदी, धरे गए

खुद लाइसेंस बनाकर बंदूक खरीदी, धरे गए

Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से खुद ही अपना लाइसेंस बनाकर उस पर बंदूक खरीद ली। बंदूक खरीदने के बाद गार्ड की नौकरी भी कर ली। बाद में उन्हें पुलिस के हत्थे चढ़ना पड़ा। पुलिस ने उसके पास से अधिकारियों की तमाम मोहरें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के गांव गंगौरा निवासी सुदीप यादव पुत्र विश्वनाथ ने खुद ही फर्जी तरीके से अपना लाइसेंस बना लिया और बंदूक खरीद ली। इस बात की किसी को भी भनक तक नहीं लगी। लाइसेंस होने के कारण उसकी पूना में गार्ड के पद पर नौकरी भी लग गई। शुक्रवार की शाम को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसओ सिविल लाइन जसवीर सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति विजयनगर चौराहा के पास रेलवे लाइन किनारे जा रहा है। उसके पास फर्जी लाइसेंस है। इसी सूचना पर उन्होंने दरोगा रोहित तिवारी व हमराह फोर्स के साथ घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। उसके पास से एक एसबीबीएल बंदूक व कारतूस बरामद हुए। तलाशी में उसके पास से अलग-अलग अधिकारियों की 13 मोहरें भी मिलीं।
विज्ञापन

एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि सुदीप ने वर्ष 2009 में खुद ही फर्जी तरीके से लाइसेंस बना लिया और बाद में उसका नवीनीकरण भी कर लिया। उन्होंने बताया कि उसने वैद्यता भी पूरे भारत वर्ष की करके पूना में नौकरी कर ली। पकड़े गए सुदीप के पास से इटावा औरैया के वरिष्ठ अधिकारियों की मोहरें बरामद हुई हैं। पुलिस ने आवाश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed