फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महर्षि कश्यप की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली

महर्षि कश्यप की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर पीताम्बरा धाम समारोह स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे के साथ कई आकर्षक झाकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभा यात्रा लाइन पार क्षेत्र विजय नगर पीताम्बरा धाम से शुरु होकर रामनगर फाटक से होती हुई स्टेशन बजरिया, नगर पालिका चौराहा, रामगंज चौराहा से नेविल रोड स्थित वैभव वाटिका पर संपंन हुई। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप, वेद व्यास, गुहराज निषाद, वीर एकलव्य आदि कई अन्य मनोहारी झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंशाराम कश्यप फौजी ने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार ने कश्यप जयंती के अवसर पर समय रहते सार्वजनिक अवकाश नहीं किया। जिससे समाज लोगों ने अपमान महसूस किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को एक जुट होकर अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करना चाहिए। तभी हम पिछड़ेपन को दूर कर सकते हैं। समाज को शैक्षिक एवं आर्थिक विकास की जरुरत है। सामाजिक न्याय पाने के लिए हमें संगठित होना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतवारी लाल ने की। इस दौरान समिति अध्यक्ष रामकांत कश्यप, महामंत्री शिव नारायन, ओम रतन कश्यप, आशीष बाथम, राम स्वरूप कश्यप, विनोद बिहारी, दामोदर बाथम, प्रधान उमेश कश्यप, कृपाराम कश्यप आदि जिले के ग्रामीण अंचलों से आए लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed