{"_id":"33-170369","slug":"Etawah-170369-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने मवेशियों को रौंदा, पांच मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने मवेशियों को रौंदा, पांच मरे
Etawah
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा की ओर से आ रही एक लग्जरी बस ने सैफई मोड़ पर सड़क पार कर रहे बैलों को टक्कर मार दी। इसमें पांच मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। कई बैल मरणासन्न हालत में पहुंच गए। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने मामला शांत कराया।
संतोष कुमार निवासी नगला पोपी, मैनपुरी तथा उदयवीर सिंह निवासी ग्राम वीरपुर मैनपुरी अपने साथियों के साथ मुरैना (एमपी) से 27 बैलों को खरीदकर घर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही ये सैफई मोड़ से गुजरे आगरा की ओर से कल्पना ट्रैवलिंग एजंन्सी की बस ने जोरदार टक्कर मार दी और जानवरों को रौंदती चली गई। एक के बाद एक कई बैल कराह कर गिर पड़े। पांच की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में लाठी और पत्थर मार कर शीशे तोड़ दिए। पथराव में कुछेक सवारियों को भी मामूली चोर्टें आइं। चौकी इंचार्ज पुनीत परिहार, सब इंस्पेक्टर अफजल घटना स्थल पर पहुंचे। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
--
मवेशियों से भरे दो लोडर पकड़े गए
सैफई (इटावा)। एसओ ब्रजेश चंद्र यादव गुरुवार को मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिेंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें इटावा की ओर से दो लोडर दिखाई दिए। उन्होंने इशारे से लोडर रोकने को कहा। इस पर चालकों ने लोडर की गति तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। एसओ ने जीप से पीछा कर करीब एक किमी दूर जाकर दोनों लोडरों को रुकवाया। लोडर रुकते ही पुलिस ने उनमें सवार आरिफ, चरन सिंह, सुखबीर और धीर सिंह से पूछताछ की। इन लोगों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब लोडर खुलवाए तो उनमें बुरी तरह ठूंसे गए पंद्रह प्रतिबंधित मवेशी पाए गए। इनमें से दो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों को गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जबकि मवेशियों को एक पशुशाला के सुपुर्द किया गया।