फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नबी के देश में घोटाला हो गया, बेईमानों का मुंह..

नबी के देश में घोटाला हो गया, बेईमानों का मुंह..

Tue, 14 Jan 2014 05:46 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 14 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सैदवाड़ा स्थित शरीफ मंजिल में राहत अकील की ओर से महफिल ईद-ए-जहरा का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों ने कलाम पेश किए तथा शिया समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महफिल ईद-ए-जहरा में तस्लीम रजा ऊधम ने कहा कि नबी जी के देश में घोटाला हो गया, बेईमानों का मुंह काला हो गया। सलीम रजा ने कहा कि हसनैन की नानी लुटा देती न दौलत, तो मुसलमान जमीदार न होते। जाफर ईरानी ने कहा कि हम खुदा वाले है हम दुरुदो सलाम वाले है, ये खिलाफत तुम्हें हो मुबारक, हम तो बारह इमाम वाले है। तनवीर हसम शिकोहाबादी ने कहा कि वो मय पिला जिससे नवूवत की बू मिले, जिसके नशे में हुस्ने इमायत की बू मिले। समीर ने कहा कि किस्मत का सारा खेल है किसको क्या मिला, मुश्किलें तुम्हें मिली हमें मुश्किल कुशा मिला। राहत हुसैन रिजवी, अली साबिर, ताबिश ने भी अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

महफिल के दौरान मौलाना सैयद अनवारुल हसन जैदी और राहत अकील संयोजक महफिल ने हाजी कमर अब्बास नकवी, तस्लीम रजा, सलीम रजा, मास्टर माजिद हुसैन, शावेज नकवी, हाजी अमजद, जहीर अब्बास, जाफर ईरानी, सलमान रिजवी, अतीक को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। शावेज नकवी ने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 10:30 बजे मस्जिद घटिया अजमत अली पर रसूल अल्लाह की पैदायश की खुशी में महफिल का आयोजन किया जाएगा। संचालन मौलाना सैयद अनवारुल हसन जैदी ने की। महफिल में महाफिज हुसैन, अली मेंहदी, आलिम रिजवी, शारिब, इबाद रिजवी, रजी हैदर, इंतजार हुसैन, सोनू, साहिल, समर अब्बास, आले रजा, अयाज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed