फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जिला अस्पताल में बीस घंटे गुल रही बिजली

जिला अस्पताल में बीस घंटे गुल रही बिजली

Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। रविवार की रात बरसात के साथ ही गुल हुई अस्पताल की बिजली सोमवार की शाम करीब चार बजे के आसपास आई। 20 घंटे तक बिजली न आने के कारण अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित रहीं। वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी के कारण बेहाल दिखे। बिजली की समस्या से आवासीय परिसर में रहने वाले डाक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ आदि को भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश के कारण लाइन में फाल्ट होने के कारण जिला अस्पताल में बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही अस्पताल परिसर में अंधेरा फैल गया। जब तक इंवर्टर ने साथ दिया वार्डों में पंखे चलते रहे। इंवर्टर के जवाब देते ही पंखे भी बंद हो गए। गर्मी से बेहाल मरीजों की शिकायत पर जनरेटर चलाकर आपूर्ति कराई गई। इसी बीच आवासीय परिसर में भी कर्मचारियों को बिजली न होने के कारण परेशान होना पड़ा। जो फेस आ रहा था उस पर लोड़ अधिक होने के कारण वह न के बरावर ही था। आ रहे फेस से आपूर्ति होने पर पंखे सिर्फ हिल रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित हुईं। सभी फेस न आने के कारण एक्सरे से लेकर अन्य कार्य प्रभावित रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर चलवाया। अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि बारिश के कारण अस्पताल का एक फेस खराब हो गया था। सोमवार को इस फेस को ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed