फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   गुस्सा फूटा:टीचरों ने बीएसए दफ्तर पर ताला डाल धरना दिया

गुस्सा फूटा:टीचरों ने बीएसए दफ्तर पर ताला डाल धरना दिया

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। तैनाती से लेकर अब तक करीब आठ महीने से वेतन न मिलने पर टीचरों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। वेतन न मिलने से नाराज अंतर्जनपदीय टीचरों ने बीएसए कार्यालय में खूब बवाल किया। बीएसए दफ्तर में ताला डालकर धरना दिया। आरोप लगाया कि कमीशन न देने के कारण उनका वेतन व एरियर आज तक नहीं मिल सका है। टीचरों का हुजूम देख लेखाधिकारी अपने कार्यालय से निकल गए। इससे टीचरों का गुस्सा और भड़क गया। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद कार्यालय पहुंचे लेखाधिकारी ने टीचरों को वेतन भुगतान के लिए तीन दिन का समय दिया।
विज्ञापन

आठ महीने पहले जिले में तैनात हुए 240 अंतर्जनपदीय टीचरों को आज तक वेतन नहीं मिल सका है। कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी वेतन न मिलने से टीचरों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बीएसए कार्यालय में करीब डेढ़ बजे आधा सैकड़ा टीचर वेतन एवं एरियर भुगतान की मांग को लेकर पहुंचे। टीचरों के वहां पहुंचने पर लेखाधिकारी हरिश्चचंद्र यादव कार्यालय से चले गए। बीएसए, लेखाधिकारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय में न मिलने से टीचरों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र सुरेंद्र कुमार मौर्य का घेराव कर अपनी मांग रखी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीचरों ने बीएसए कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे चैनल में ताला डालकर वहीं पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब तीन बजे लेखाधिकारी हरिश्चंद्र यादव कार्यालय पहुंचे। धरने पर बैठी टीचरों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। टीचरों ने लेखाधिकारी का घेराव करके एक स्वर में वेतन व एरियर भुगतान की मांग की। लेखाधिकारी ने टीचरों को बताया कि एलपीसी वेरीफिकेशन के कारण वेतन मिलने में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 30-32 टीचरों को छोड़कर सभी का एलपीसी वेरीफिकेशन हो चुका है, जिनका वेतन भुगतान तीन दिन में हो जाएगा। जो लोग रह जाएंगे उनका भुगतान भी जल्द ही करा दिया जाएगा। लेखाधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद टीचरों का गुस्सा शांत हुआ और करीब साढ़े तीन बजे टीचरों ने कार्यालय का चैनल खोला। इस मौके पर श्रद्धा मिश्रा, अनुपमा भदौरिया, हेमलता त्रिपाठी, रीना पाल, विनीता देवी, वंदना शाक्य, प्रियंका, अर्पणा, सुनीता यादव, प्रीती यादव, गीता देवी, सुमनलता वर्मा, अंजली, सुधा, राधा यादव आदि टीचर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed