{"_id":"5894c4ba4f1c1bda17e812ca","slug":"950-wehicle-will-be-occupied-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए 950 वाहन होंगे अधिग्रहीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए 950 वाहन होंगे अधिग्रहीत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकातमक
- फोटो : प्रतीकातमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन जुटा है। पैरा मिलेट्री फोर्स और पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए 950 वाहनों की आवश्यकता पडे़गी। इन्हें अधिग्रहीत करने के लिए वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। वाहन उपलब्ध न कराने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
16 फरवरी से जिले में पैरा मिलेट्री फोर्स की आमद हो जाएगी। फोर्स और पोलिग पार्टियों को भेजने व लाने के लिए छह सौ छोटी और साढे़ तीन सौ बड़ी गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में करीब डेढ़ हजार से अधिक लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। इसमें कहा गया है कि वाहन स्वामी 16 तक प्रशासन को वाहन उपलब्ध करा दें। सभी वाहन नुमाइश मैदान में एकत्र होगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि तय सीमा में वाहन न देने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन