{"_id":"642c72f1a043cba381037c74","slug":"90-thousand-rupees-fraud-in-the-name-of-car-selling-etawha-news-c-12-1-163084-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर 90 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर 90 हजार ठगे
Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। सोशल मीडिया पर कार बेचने के नाम पर व्यापारी से 90,283 रुपये की ठगी हो गई। मामले में बसरेहर पुलिस ने 17 माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।
बसरेहर निवासी आलोक कुमार की मुख्य बाजार में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर 2021 को वह फेसबुक चला रहे थे। तभी उन्होंने कार बिक्री की पोस्ट देखी। पोस्ट को इंडियन आर्मी का जवान बताकर भानु प्रताप शर्मा ने शेयर किया था। जब उन्होंने भानु से बात की तो उन्होंने कहा वह इंडियन आर्मी में हैं और उनका ट्रांसफर हो चुका है। इस कारण वह कार बेच रहे हैं। उन्होंने पहले 10 हजार रुपये खाते में डलवाने की बात कही।
जब उन्होंने 10 हजार रुपये खाते में भेज दिए तो और पैसे भेजने की बात कही। उन्होंने दो-तीन बार में 90283 रुपये खाते में डाल दिए। कार भेजने की बात पर भानु टरकाने लगा। कुछ दिनों बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पुलिस ने शिकायत साइबर सेल के पास भेज दी। साइबर सेल की जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी बेचन कुमार ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है।