फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   87.52 lakh fraud in the name of selling a house

Etawah News: मकान बेचने के नाम पर 87.52 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 11 Apr 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
87.52 lakh fraud in the name of selling a house
इटावा। मकान बेचने के नाम पर युवक से 87.52 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के 116 शांति कॉलोनी निवासी कांत चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला प्रेम नगर निवासी कमलेश कुमार से उनका मकान खरीदने की बात की। बात तय होने पर कांत चतुर्वेदी ने 31 मार्च 2023 को बयाना के तौर पर सात लाख रुपये चेक के माध्यम से कमलेश कुमार को दिए। बाद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बंधक के रूप 80.52 लाख रुपये कई बार में भुगतान किया। आरोप है कि न तो मकान की लिख पढ़ी की और न ही रुपये लौटाने की बात कही। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed