फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   8 people injured in accident

हादसे में आठ घायल

Wed, 18 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Wed, 18 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
8 people injured in accident
ऑटो चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर आईटीआई के पास तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रही वैन से भिड़ गई। हादसे में वैन सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव बीलमपुरा निवासी आलोक कुमार पुत्र राम अवतार परिवार के एक लड़के के लिए परिजनों के साथ लड़की देखने वैन से बसरेहर गए थे। वहां से सभी लोग वैन से गांव लौट रहे थे। सोमवार रात 10 बजे आईटीआई चौराहे के पास सामने से आ रही बोलेरो उनकी वैन से भिड़ गई। हादसे में लोग वैन में फंस गए और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे और वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में आलोक कुमार, उनकी पत्नी निशा देवी, तीन वर्षीय पुत्र गुंजन, हरिओम पुत्र रामेश्वर दयाल, अनीता पत्नी संतोष कुमार , दिलीप कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल, अविशेष पुत्र संतोष कुमार और श्वेता पुत्री रामेश्वर दयाल घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर नहर पुल के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार संजीव कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी शांति कालोनी घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं पहने था। तीसरी घटना ऊसराहार कस्बे में हुई जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे सलीम पुत्र शहजादे निवासी भरतपुर खुर्द थाना ऊसराहर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। चौथी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदरपुर रेलवे फाटक के पास हुई। जहां वैशाली एक्सप्रेस से जा रहा चंदन झा पुत्र संजय झा निवासी दल सिंह सराय जिला समस्तीपुर बिहार अचानक ट्रेन से गिर पड़ा। पांचवी घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव खरदूली के पास हुई जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार प्रवीन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी शेखूपुर सरैया घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed