{"_id":"5745e7d24f1c1b756269108d","slug":"8-houses-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आठ गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आठ गृहस्थी राख
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
fire shimla
- फोटो : अमर उजाला
बढ़पुरा क्षेत्र के यमुना तलहटी में स्थित गांव सुनवारा में बुधवार शाम आई तेज आंधी के दौरान आग लग गई। आग की लपटों ने गांव में आठ घरों को चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 24 जानवर जिंदा जल गए। घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर पानी डालकर काबू पाया। इस घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
बुधवार को शाम करीब 7:30 बजे आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान बढ़पुरा के ग्राम सुनवारा निवासी बालकिशन के छप्पर से अचानक आग की लपटे उठने लगी। तेज हवाओं के बीच आग की लपटों ने आसपास रहने वालों में हरपाल सिंह,जगत नारायण के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण अपने अपने घरों को खाली करने में जुट गए। उधर, गांव के अन्य लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज आंधी के साथ आग भयंकर रूप लेती गई और निकटवर्ती सुघर सिंह, धरम सिंह, निर्पथ, जगदीश व दयाराम के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते इन ग्रामीणों के घर राख के ढेर में तब्दील हो गए।
विज्ञापन
इस बीच ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन फायरब्रिगेड के आने में हो रही देरी के बीच लोगों ने सिंचाई के लिए लगे इंजन से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच गांव पर इंद्रदेव मेहरबान हुए। अंाधी के साथ हुई वारिश के कारण आग का धीमा पड़ना शुरू हो गया। यदि वारिश समय पर न होती तो पूरा गांव ही आग की चपेट में आ जाता।आग की इस घटना में गांव के आठ गृहस्थियां पूरी तरह से जल जाने से परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। जिन परिवारों के घर जल गए उनका रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच आग बुझाने में ग्रामीणों मदद की।
विज्ञापन