फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   8 houses caught fire

आग से आठ गृहस्थी राख

Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
8 houses caught fire
fire shimla - फोटो : अमर उजाला

बढ़पुरा क्षेत्र के यमुना तलहटी में स्थित गांव सुनवारा में बुधवार शाम आई तेज आंधी के दौरान आग लग गई। आग की लपटों ने गांव में आठ घरों को चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 24 जानवर जिंदा जल गए। घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर पानी डालकर काबू पाया। इस घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है।  

विज्ञापन


बुधवार को शाम करीब 7:30   बजे आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान बढ़पुरा के ग्राम सुनवारा निवासी बालकिशन के छप्पर से अचानक आग की लपटे उठने लगी। तेज हवाओं के बीच आग की लपटों ने आसपास रहने वालों में हरपाल सिंह,जगत नारायण के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण अपने अपने घरों को खाली करने में जुट गए। उधर, गांव के अन्य लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज आंधी के साथ आग भयंकर रूप लेती गई और निकटवर्ती सुघर सिंह, धरम सिंह, निर्पथ, जगदीश व दयाराम के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते इन ग्रामीणों के घर राख के ढेर में तब्दील हो गए।
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन फायरब्रिगेड के  आने में हो रही देरी के बीच लोगों ने सिंचाई के लिए लगे इंजन से आग पर काबू पाने के  प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच गांव पर इंद्रदेव मेहरबान हुए। अंाधी के साथ हुई वारिश के कारण आग का धीमा पड़ना शुरू हो गया। यदि वारिश समय पर न होती तो पूरा गांव ही आग की चपेट में आ जाता।आग की इस घटना में गांव के आठ गृहस्थियां पूरी तरह से जल जाने से परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। जिन परिवारों के घर जल गए उनका रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच आग बुझाने में ग्रामीणों मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed