{"_id":"5c8bee70bdec22140b20944c","slug":"71552674416-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध कॉलेज में तत्काल कराएं साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध कॉलेज में तत्काल कराएं साफ सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्था देखने शुक्रवार को डीएम जेबी सिंह दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने महाविद्यालय के कमरों व शौचालयों को देखा। साफ-सफाई न दिखने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के कमरों की साफ सफाई व फर्नीचर आदि व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय कमरों को खुलवाकर देखा और सफाई ठेकेदार को कमरों की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान सभी शौचालय साफ सुथरे रहें और पीने के पानी का भी प्रबंध किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र नाथ शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह आदि उपस्थित रहे।